यूपी में चौथी बार बीजेपी सरकार, 1991 के बाद बनी पूर्ण बहुमत वाली सरकार

Update: 2017-03-19 16:37 GMT
कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह के बाद योगी आदित्यनाथ बने मुख्यमंत्री।

लखनऊ। यूपी में पूर्ण बहुमत से भाजपा ने सरकार बना ली है। योगी आदित्यनाथ ने सीएम के रूप में शपथ है। वो भाजपा के चौथे ऐसे नेता होंगे जो यूपी के सीएम बने हैं।

यूपी में योगी की ताजपोशी। YogiAdiyanath 

सबसे पहले भाजपा की सरकार 1991 में बनी। इसके बाद फिर 1997 में फिर भाजपा की सरकार बनी। 24 जून 1991 से 6 दिसंबर 1992 तक कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहे। इसके बाद फिर कल्याण 21 सितंबर 1997 से 12 नवंबर 1999 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे। 12 नवंबर 1999 से 28 अक्टूबर 2000 तक राम प्रकाश गुप्ता यूपी के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 तक राजनाथ सिंह बतौर यूपी के सीएम पद पर रहे।

यूपी कैबिनेट में कई नए चेहरोंं को दी गई तरजीह

ये पहला मौका है जब देश में कोई पुरुष योगी मुख्यमंत्री बना है। साध्वी उमाभारती मध्यप्रदेश की कमान संभाल चुकी हैं।

योगी के मंत्रिमंडल में इन्हें मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट

Similar News