जानिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसको कहां से दिया टिकट

Update: 2017-01-20 16:03 GMT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव।

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के शुरुआती तीन चरणों के लिए कुल 191 प्रत्याशियों की सूची आज जारी कर दी। जानिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसको कहां से दिया टिकट.............

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यहां बताया कि इनमें शिवपाल सिंह यादव को इटावा की जसवन्तनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।हालांकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का बाराबंकी रामनगर सीट से टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर अखिलेश के करीबी मंत्री अरविन्द सिंह गोप को उम्मीदवार बनाया गया है।रामपुर की स्वार सीट से वरिष्ठ मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा माफिया-राजनेता अतीक अहमद का भी कानपुर छावनी सीट से टिकट काटकर मोहम्मद हसन रुमी को प्रत्याशी बनाया गया है।

पिछले साल 28 दिसम्बर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा जारी प्रत्याशियों के सूची में बेनी के बेटे राकेश के साथ-साथ अतीक अहमद को भी शामिल किया गया था। आज घोषित सूची में आजम खां, शाहिद मंजूर और अरविन्द सिंह गोप समेत 12 मंत्रियों को टिकट दिया गया है। घोषित प्रत्याशियों में 52 मुसलमान तथा 18 महिलाएं शामिल हैं।

सपा से घोषित 191 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:-

  1. कैराना:- नाहिद हसन
  2. बुढाना:-प्रमोद त्यागी
  3. पुरकाजी (सु0):-उमा किरन
  4. मुजफ्फरनगर:-गौरव स्वरुप
  5. मीरापुर:-लियाकत अली
  6. थानाभवन:-सुधीर पवार
  7. शामली:-मनीष चौहान
  8. चरथावल:-मुकेश चौधरी
  9. खतौली:-चन्दन चौहान
  10. सिवालखास:-गुलाम मोहम्मद
  11. सरधना:-अतुल प्रधान
  12. हस्तिनापुर (सु0):-प्रभुदयाल वाल्मीकि
  13. किठौर:-शाहिद मंजूर
  14. मेरठ कैण्ट:-परमेन्दर सरदार
  15. मेरठ सदर:-रफीक अंसारी
  16. मेरठ दक्षिण:- आदिल चौधरी
  17. छपरौली:-मनोज चौधरी
  18. बडौत:- शौकिन्दर तोमर
  19. बागपत:-राजपाल सिंह
  20. लोनीराशिद मलिक
  21. मुरादनगर:-सुरेन्द्र कुमार मुन्नी
  22. साहिबाबाद:-वीरेन्द्र यादव
  23. गाजियाबाद:-सागर शर्मा
  24. मोदीनगर:-रामकिशोर अग्रवाल
  25. नोएडा:-सुनील चौधरी
  26. दादरी:-राजकुमार भाटी
  27. जेवर:-नरेन्द्र नागर
  28. सिकन्दराबाद:-राहुल यादव
  29. बुलन्दशहर:-शुजात आलम
  30. स्याना:-राजकुमार लोधी
  31. अनूपशहर:-हिमायत अली
  32. डिबाई:-हरीश लोधी
  33. शिकारपुर:-राकेश शर्मा
  34. खुर्जा (सु0):-नन्दकिशोर वाल्मीकि
  35. धौलाना:-धर्मेश तोमर
  36. हापुड (सु0):-तेजपाल
  37. गढमुक्तेश्वर:-मदन चौहान
  38. खैर (सु0):-प्रशान्त वाल्मीकि
  39. बरौली:-सुभाष पाल
  40. अतरौली:-वीरेश यादव
  41. छर्रा:-राकेश सिंह
  42. कोल:-अज्जू इशहाक
  43. अलीगढ़:-जफर आलम
  44. इग्लास (सु0):-पप्पू प्रधान
  45. हाथरस (सु0):-रामनारायण कक्का
  46. सादाबाद:-देवेन्द अग्रवाल
  47. सिकन्दराराऊ:-यशपाल सिंह चौहान
  48. छाता:-लोकमणिकान्त जादौन
  49. मांट:-रामधन गुर्जर
  50. गोवर्धन:-प्रदीप चौधरी
  51. मथुरा:-अशोक अग्रवाल
  52. बल्देव (सु0):-रणवीर सिंह धनगर
  53. एत्मादपुर:-राकेश बघेल
  54. आगरा छावनी (सु0):-ममता टपलू
  55. आगरा दक्षिण:-नजीर
  56. आगरा उत्तरी:-अतुल गर्ग
  57. आगरा ग्रामीण (सु0):-राजेश धनगर
  58. फतेहपुर सीकरी:-लाल सिंह लोधी
  59. खैरागढ़:-अमर सिंह परमार
  60. फतेहाबाद:-राजेन्द्र सिंह
  61. बाह:-अंशु देवी निषाद
  62. टूण्डला (सु0):- शिव सिंह चक
  63. जसराना:- शिव प्रताप यादव
  64. फिरोजाबाद:- अजीम भाई
  65. शिकोहाबाद:- संजय यादव
  66. सिरसागंज:-हरीओम यादव
  67. कासगंज:- इशरत उल्ला शेखानी
  68. अमापुर:- वीरेन्द्र सिंह सोलंकी
  69. पटियाली:- किरन यादव
  70. अलीगंज:- रामेश्वर सिंह
  71. एटा:- जोगेन्द्र सिंह
  72. मारहरा:- अमित गौरव टीटू
  73. जलेसर (सु0):- रणजीत सुमन
  74. बेहट:- मोहम्मद उमर खाँ
  75. नकुड:- तबस्सुम हसन
  76. सहारनपुर नगर:- संजय गर्ग
  77. सहारनपुर देहात:- गुफरान अहमद
  78. देवबन्द:- माविया अली
  79. रामपुरमनिहारन (सु0):- विमला राकेश
  80. गंगोह:- इन्द्रसेन
  81. नजीबाबाद:- तसलीम अहमद
  82. नगीना (सु0):- यशवीर सिंह
  83. बढापुर:- शेख सुलेमान
  84. धामपुर:- मूलचन्द चौहान
  85. नहटौर (सु0):- मुन्नालाल प्रेमी
  86. बिजनौर:- रुचिवीरा
  87. चांदपुर:- अरशद अंसारी
  88. नूरपुर:- नईमुल हसन
  89. कांठअनीसउर्रहमान
  90. ठाकुरद्वारा:- नवाब जान
  91. मुरादाबाद ग्रामीण:- हाजी इकराम कुरैशी
  92. मुरादाबाद नगर:- युसुफ अंसारी
  93. कुन्दरकी:- मुहम्मद रिजवान
  94. बिलारी:- फहीम इरफान
  95. असमौली:- पिंकी यादव
  96. सम्भल:- नवाब इकबाल
  97. स्वार:- अब्दुल्ला आजम
  98. चमरौआ:- नसीर अहमद
  99. बिलासपुर:- बीना भारद्वाज
  100. रामपुर:- आजम खाँ
  101. मिलक (सु0):- विजय सिंह
  102. धनौरा (सु0):- जगराम सिंह
  103. नौगांवा सादात :- जावेद आब्दी
  104. अमरोहा:-महबूब अली
  105. हसनपुर:-कमाल अख्तर
  106. गुन्नौर:-राम खिलाड़ी सिंह यादव
  107. बिसौली (सु0):-आशुतोष मौर्या
  108. सहसवान:-ओमकार सिंह यादव
  109. बिल्सी:-विमल कृष्ण अग्रवाल
  110. बदायॅूं:-आबिद रजा
  111. शेखूपुर:-आशीष यादव
  112. दातागंज:-कैप्टन अर्जुन यादव
  113. बहेडी:-अताउर्रहमान
  114. मीरगंज:-जाहिद हसन ‘गुड्डू'
  115. भोजीपुर:-शहजिल इस्लाम
  116. नवाबगंज:-भगवन्त शरण
  117. फरीदपुर (सु0):-सियाराम
  118. बिथरीचैनपुर:-वीरपाल सिंह यादव
  119. बरेली:-अनिल शर्मा
  120. बरेली छावनी:-जफर बेग
  121. आंवला:-सिद्घराज सिंह
  122. पीलीभीत:-हाजी रियाज अहमद
  123. बरखेडा:-हेमराज वर्मा
  124. पूरनपुर (सु0):-प्रीतम राम
  125. बीसलपुर:-रत्नेश गंगवार
  126. कटरा:- श्री राजेश यादव
  127. जलालाबाद:-शरदवीर सिंह
  128. तिलहर:-अब्दुल कादिर
  129. पुवायां (सु0):-शकुन्तला देवी
  130. शाहजहांपुर:-तनवीर अहमद
  131. ददरौल:- राममूर्ति वर्मा
  132. पलिया:- अनीता यादव
  133. निघासन:- कृष्णगोपाल पटेल
  134. गोला गोकरननाथ:- विनय तिवारी
  135. श्रीनगर (सु0):- रामसरन मौर्य
  136. धौरहरा:- यशपाल चौधरी
  137. लखीमपुर:- उत्कर्ष वर्मा
  138. कस्ता (सु0):- सुनील कुमार
  139. मोहम्मदी:- आर आर उस्मानी
  140. कायमगंज (सु0):- अजीत कुमार कठेरिया
  141. अमृतपुर:-नरेन्द्र सिंह यादव
  142. फर्रुखाबाद:- विजय सिंह
  143. भोजपुर:- अरशद जमाल सिद्दीकी
  144. सवायजपुर:-पदमराज सिंह ‘पम्मू'
  145. शाहाबाद:-सरताज खाँ
  146. हरदोई :-नतिन अग्रवाल
  147. गोपामऊ :- (सु0)राजेश्वरी
  148. साण्डी (सु0):-ऊषा वर्मा
  149. बिलग्राम मल्लावां:- सुभाष पाल
  150. बालामऊ (सु0):- सुशीला सरोज
  151. सण्डीला:-अब्दुल मन्नान
  152. जसवन्तनगर:- शिवपाल सिंह यादव
  153. इटावा:- कुलदीप गुप्ता ‘संटू गुप्ता'
  154. भरथना (सु0):- कमलेश कुमार कठेरिया
  155. विधूना:-दिनेश वर्मा
  156. दिबियापुर:-प्रदीप कुमार यादव
  157. औरैया (सु0):- मदन सिंह गौतम
  158. रसूलाबाद (सु0):-अरुणा कोरी
  159. सिकन्दरा:-सीमा सचान
  160. भोगनीपुर:-योगेन्द्र पाल सिंह
  161. बिल्हौर (सु0):- श्री शिवकुमार बेरिया
  162. बिठूर:-मुनीन्द्र शुक्ला
  163. कल्याणपुर:-सतीश कुमार निगम
  164. गोविन्दनगर:- योगेश कुशवाहा
  165. सीसामऊ:- इरफान सोलंकी
  166. आर्यनगर:- अमिताभ बाजपेयी
  167. किदवईनगर:- ओम प्रकाश मिश्रा
  168. कानपुर कैण्ट:-मोहम्मद हसन रुमी
  169. महाराजपुर:- अरुणा तोमर
  170. मैनपुरी:-राजकुमार ‘राजू यादव'
  171. भोगांव:- आलोक शाक्य
  172. किशनी (सु0):-बृजेश कठेरिया
  173. करहल:- सोबरन सिंह यादव
  174. महोली:- अनूप गुप्ता
  175. सीतापुर:- राधेश्याम जायसवाल
  176. हरगाँव (सु0):- मनोज कुमार राजवंशी
  177. लहरपुर:5 अनिल वर्मा
  178. बिसवां:- अफजाल कौसर अंसारी
  179. महमूदाबाद:- नरेन्द्र सिंह वर्मा
  180. सिधौली (सु0):- मनीष रावत
  181. मिश्रिख (सु0):- रामपाल राजवंशी
  182. बांगरमऊ:- बदलू खाँ
  183. सफीपुर (सु0):-सुधीर कुमार रावत
  184. मोहान (सु0):- सेवक लाल रावत
  185. उन्नाव:- मनीषा दीपक
  186. कुर्सी:- फरीद महमूद किदवई
  187. रामनगर:- अरविन्द सिंह गोप
  188. बाराबंकी:- सुरेश यादव ‘धर्मराज सिंह'
  189. जैदपुर (सु0):- रामगोपाल रावत
  190. दरियाबाद:- राजीव कुमार सिंह
  191. हैदरगढ़ (सु0):-राममगन रावत।

Similar News