उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को लेकर आ रही सभी खबरें मीडिया की कोरी अटकलबाजी : वेंकैया नायडू 

Update: 2017-03-18 12:29 GMT
एम वेंकैया नायडू, सूचना प्रसारण मंत्री

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश में भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल लोगों के बारे में लगाए जा रहे कयासों को मीडिया की विशुद्ध अटकलबाजी करार दिया है।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भाजपा विधायक दल की बैठक के मद्देनजर आज राजधानी पहुंचे नायडू ने लखनऊ हवाईअड्डे पर संवाददाताओं के एक सवाल पर कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के बारे में मीडिया द्वारा जो भी खबरें चलाई जा रही हैं, वे केवल अटकलें हैं। मुख्यमंत्री के बारे में विधायक दल की बैठक में ही निर्णय होगा।''

रविवार को होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है।
एम. वेंकैया नायडू केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश में भाजपा के पर्यवेक्षक

उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन पहले अपराह्न साढ़े चार बजे होना था लेकिन अब यह ढ़ाई बजे होगा।

मालूम हो कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, हालांकि इस पद के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नाम बतौर दावेदार पेश किए जा रहे हैं।

Similar News