मेरठ। पश्चिमी यूपी के मेरठ की सात विधानसभाओं में से छह सीटों पर भाजपा पर जीत हासिल की है, एक सीट सपा के खाते में आयी है। यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। बीजेपी को यहां सबसे बड़ा झटका पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई की हार से लगा।
मेरठ कैंट से भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बसपा के सतेंद्र सोलंकी को करीब 58 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी है। वहीं मेरठ साउथ से बीजेपी के सोमेंद्र तोमर ने बसपा के हाजी मोहम्मद को 29 हजार वोटों से हराया।
यहां पर बीजेपी के संगीत सोम ने कड़े मुकाबले में सपा के अतुल प्रधान को शिकस्त दी। किठौर विधानसभा से भाजपा के सत्यवीर त्यागी को सबसे ज्यादा 90622 वोट मिले और जीत दर्ज की। इसके अलावा हस्तिनापुर से बीजेपी के दिनेश खटिक ने बसपा के योगेश वर्मा को पटखनी दी। और वहीं सिवालखास से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र पाल ने जबर्दस्त जीत दर्ज की। लेकिन शहर सीट पर लक्ष्मीकांत बाजपेई सपा प्रत्याशी से हार गए। सपा यहां मात्र एक सीट ही जीत सकी।
मेरठ कैंट सीट के विजेता
भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश अग्रवाल (76,618 मतों से विजयी)
सत्यप्रकाश अग्रवाल - 1,32,284
सतेन्द्र सोलंकी - 55,666
रमेश धींगडा - 39,575
संजीव धामा - 3841
नरेश चन्द्रा - 393
मेरठ शहर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर -
मेरठ शहर सीट के विजेता - सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी (28,820 मतों से विजयी)
रफीक अंसारी - 1,03,140
डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी - 74320
पंकज जौली - 12,617
ज्ञानेन्द्र शर्मा - 625
हस्तिनापुर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर
हस्तिनापुर सीट के विजेता - भाजपा से दिनेश खटीक (36,045 मतों से विजयी)
दिनेश खटीक - 99,374
योगेश वर्मा - 63,329
प्रभुदयाल बाल्मिकी - 48,951
कुसुम रालोद - 6531
किठौर सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर
किठौर सीट के विजेता - भाजपा से सत्यवीर त्यागी (10,800 मतों से विजयी)
सत्यवीर त्यागी - 89,817
शाहिद मंजूर - 79,017
गजराज नागर - 61,915
मतलूब गौड - 6,543
सरधना सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर
सरधना सीट के विजेता - भाजपा से संगीत सोम (21,595 मतों से विजयी)
संगीत सोम - 97,835
अतुल प्रधान - 76,240
इमरान याकूब - 57,181
वकील चौधरी - 3,971
सिवालखास सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर
सिवालखास सीट के विजेता - भाजपा से जितेन्द्र सतवई (11,407 मतों से विजयी)
जितेन्द्र सतवई - 72,771
गुलाम मोहम्मद - 61,364
यशवीर सिंह - 44,639
नदीम चौहान - 42,479
मेरठ दक्षिण सीट पर प्रत्याशियों के टोटल स्कोर
मेरठ दक्षिण सीट के विजेता - भाजपा से सोमेन्द्र तोमर (35,395 मतों से विजयी)
सोमेन्द्र तोमर - 1,13,225
याकूब कुरैशी - 77,830
आजाद सैफी - 69,117
पप्पू गुर्जर - 5462