नव विवाहिताओं ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Update: 2017-02-19 13:16 GMT
लखनऊ के महानगर मोहल्ले में स्थित डॉक्टर वीरेंद्र स्वरुप कॉलेज में विदाई से पहले नई नवेली दुल्हन परिधि शर्मा ने अपने पति ऋषभ शर्मा के साथ मतदान किया।

कन्नौज/लखनऊ। तीसरे चरण के मतदान में 11 जिलों में कई नव विवाहिताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कन्नौज के तिर्वा बार एसोशिएशन अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह की बहन प्रीति की शादी 18 फरवरी को थी, उनकी बारात जिले के छिबरामऊ से पटेल नगर इंदरगढ़ में आई थी। प्रीती विदाई से पहले मायके में अपना आखिरी वोट उधमपुर बूथ पर डालने गयी।

प्रीती अपने ससुराल जाने से पहले मतदान करने गयीं। प्रीती कहती हैं, ''शादी के बाद का मेरा पहला वोट है इसलिए मैं अपना वोट इस बार खोना नहीं चाहती हूं। मैंने विदाई से पहले अपना वोट डाल दिया है।"

वहीं लखनऊके महानगर मोहल्ले स्थित डॉक्टर वीरेंद्र स्वरुप विदाई से पहले नई नवेली दुल्हन परिधि शर्मा ने अपने पति ऋषभ शर्मा के साथ जाकर मतदान किया।

Similar News