सपा के राजा अरिदमन सिंह भाजपा में गए

Update: 2017-01-14 19:05 GMT
सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजा अरिदमन सिंह।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विवाद के बीच सपा के बड़े नेता राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने अपनी पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उनको भाजपा में शनिवार को शामिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री, विधायक तथा बाह विधानसभा से सपा के घोषित प्रत्याशी राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह और जिला कापरेटिव बैंक की अध्यक्ष व खैरागढ़ से सपा की घोषित प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि अपराध की संवाहक और अपराधियों की संरक्षक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का तिलस्म टूट चुका है। संरक्षित अपराधी एवं माफियाओं द्वारा पांच सालों में अबैध खनन, महिला अपराध और सरेआम अराजकता का असली सपाई चेहरा जनता भूली नहीं है। आने वाली भाजपा सरकार अराजकता और अपराध के खात्मे के लिए जानी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएलवर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Similar News