यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन, 298 पर सपा और 105 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

Update: 2017-01-22 19:52 GMT
गठबंधन का ऐलान करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। सपा 298 सीटों पर और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार को इस गठबंधन को लखनऊ में ऐलान किया गया है।

बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन जरूरी: राजबब्बर/नरेश उत्तम

इस अवसर पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर उपस्थित थे। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस गठबंधन को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए यह गठबंधन किया गया। इस गठबंधन मे मुख्मयंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस गठबंधन को बीजेपी ने मौकापरस्ती बताया है। वहीं बीएसपी ने कहा कि चुनाव में इस बेमेल गठबंधन को मुंह की खानी पड़ेगी।

Similar News