सुबह 11 बजे तक सीतापुर में 29 प्रतिशत मतदान, 95 प्रत्याशी मैदान में 

Update: 2017-02-19 12:32 GMT
सीतापुर सुबह 11 बजे तक मतदान के मामले में कई जिलों से आगे।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गयी थी। धीरे-धीरे लाइनें लंबी होती जा रही हैं। इस चरण में प्रदेश की राजधानी और उससे सटे जिलों में मतदान हो रहा है। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत सुस्त दिखी।

सीतापुर में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें 95 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज 2959136 मतदाता करेंगे। सीतापुर में कुल 3167 बूथ बनाए गए हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल के 10738 जवान, 550 दारोगा, 300 रीक्रूट दारोगा, 7 हजार से अधिक मुख्य आरक्षी व होमगार्ड तैनात किये गए हैं।

Similar News