जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए सुनहरा मौका, पा सकते हैं पांच लाख तक का नकद पुरस्कार

Divendra Singh | Aug 19, 2018, 09:59 IST
Share

जैविक उत्पाद बनाने वाली कंपनी आर्गेनिक इंडिया देशभर में जैविक खेती करने वाले किसानों को मौका दे रही, जिसमें जैविक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

#Organic
जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए सुनहरा मौका
लखनऊ। अगर आप जैविक खेती करते हैं, तो आप के लिए खुशखबरी है, जैविक खेती करने वाले किसानों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा, देश के किसी भी राज्य का किसान इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है।

जैविक उत्पाद बनाने वाली कंपनी आर्गेनिक इंडिया देशभर में जैविक खेती करने वाले किसानों को मौका दे रही, जिसमें जैविक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

RDESController-2132
RDESController-2132


आर्गेनिक इंडिया के सहायक महाप्रबंधक सुरेन्द्र क़ुमार बताते हैं, "पूरे देश के किसानों के आवेदन मांगे गए हैं, हमारा मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है, जिससे दूसरे किसानों का भी रुझान जैविक खेती की तरफ बढ़े। इस पुरस्कार को तीन श्रेणी में बांटा गया है, प्रथम, द्वितीय और तृतीय।"

सुरेन्द्र कुमार आगे बताते हैं, "14 नवंबर को किसानों को सम्मानित किया जाएगा, इस प्रतियोगिता में देशभर के किसान हिस्सा ले सकते हैं। तीन किसानों को प्रेरणादायक प्रयासों के लिए पुरस्कार दिया जाएगा, प्रथम विजेता को पांच लाख रुपए, द्वितीय को तीन लाख रुपए व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान को दो लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।"

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अनुसार, प्रमाणित जैविक खेती के तहत खेती योग्य क्षेत्र पिछले एक दशक में तकरीबन 17 गुना बढ़ गया है। यह क्षेत्र वर्ष 2003-04 में 42,000 हेक्टेयर था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 7.23 लाख हेक्टेयर के स्तर पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में 44670.10 हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है।

किसान जो पिछले पांच वर्षों या उससे अधिक समय से जैविक खेती कर रहें हैं, इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
RDESController-2133
RDESController-2133


हिंदी या अंग्रेजी में पूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र 31 अगस्त 2017 तक किसी भी समय तक आर्गेनिक इण्डिया के लखनऊ कार्यालय में सभी सहायक दस्तावेजों (फोटो, प्रमाण पत्र) के साथ प्राप्त हो जाने चाहिए।

एक विशेषज्ञ समिति जिसमें जैविक क्षेत्र में कार्य करने वाले सदस्य शामिल हैं के द्वारा चुने गए नामांकित आवेदनों की जांच करेंगे और सबसे उत्कृष्ट जैविक किसानों के एक समूह का चुनाव करेंगे। चयनित किसानों के खेती की विधाओं और नवोन्मेशी क्रियाओं का भौतिक सत्यापन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। द्ववीतीय चरण मे चयनित सबसे उत्कृष्ट जैविक किसानों को निर्णायक समिति के समक्ष अंतिम प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस पते पर कर सकते हैं आवेदन

आर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

प्लाट नं – 266, फैजाबाद रोड, कामता, पोस्ट – चिनहट, लखनऊ-226028,

यहां से कर सकते हैं आवेदन पत्र डाउनलोड

आर्गेनिक इण्डिया वेबसाइट http://www.organicindia.com/ से डाउनलोड किया जा सकता है।

Tags:
  • Organic
  • Organic farming
  • organic markets
  • Organic Agriculture