होली पर रोडवेज कर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी पर एक खुशखबरी भी है

Sanjay Srivastava | Feb 27, 2018, 16:56 IST
Share
uttar pradesh
मेरठ। होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाते हुए आगामी पांच मार्च तक होली अभियान शुरू किया है।

अभियान की कामयाबी के लिए निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को पांच-पांच हजार रुपए अग्रिम भुगतान के रूप में देने के अलावा इनसेंटिव स्कीम लागू की गई है। इसके साथ ही मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरिद्वार, बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, आगरा मार्गो पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।

मेरठ क्षेत्र के सेवा प्रबन्धक श्यामलाल शर्मा ने रोडवेज के अभियान की जानकारी दी और बताया कि त्यौहार के मौके पर यात्रियों को बसों की किल्ल्त न हो इसके लिए बस संचालन और कार्यशाला से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी अगले आदेश तक प्रतिबंधित करने के साथ ही निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को होली के मौके पर पांच-पांच हजार रुपए देने के भी आदेश आज जारी किए गए हैं।

इनपुट भाषा

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • uttar pradesh
  • Meerut
  • मेरठ
  • उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
  • छुट्टी
  • Incentive
  • holi
  • होली
  • Holiday
  • यूपी रोडवेज
  • इनसेंटिव स्कीम
  • Uttar Pradesh Transport Corporation
  • Holi Celebrations
  • Gulal