घर बह गए, जानवर मरे, सुनिए बाढ़ पीड़ितों का दर्द
असम में आई भीषण बाढ़ ने कई गांवों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस ग्राउंड रिपोर्ट में हम उस गांव तक पहुंचे जहां सबसे पहले बाढ़ का पानी पहुंचा और देखते ही देखते पूरा इलाका तबाही में बदल गया।इस रिपोर्ट में सुनिए बाढ़ पीड़ितों की आपबीती, जिनके घर, सामान, पशु और वर्षों की मेहनत पानी में बह गई। कई परिवार आज भी अपने लापता परिजनों और जानवरों की तलाश कर रहे हैं, जबकि 15 दिन बाद भी घरों में कीचड़ और पानी भरा हुआ है।
