Assam Flood 2026 | 'अब घर नहीं, सिर्फ यादें बची हैं'
असम के शिवसागर में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई परिवारों को हमेशा के लिए बदल दिया। इस ग्राउंड रिपोर्ट में एक पिता अपनी आंखों के सामने घटी उस भयावह घटना को याद करते हैं, जब तेज़ बहाव में उनकी पत्नी और 4 साल का बेटा पानी में बह गए। कई दिनों बाद पत्नी का शव मिला, लेकिन उनके मासूम बेटे का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।इसी परिवार की एक छोटी बच्ची पूरी रात बाढ़ के पानी में बांस के सहारे फंसी रही और अगली सुबह उसे जीवित बचाया गया। यह सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि असम बाढ़ की उस त्रासदी की तस्वीर है, जिसने हजारों लोगों की ज़िंदगी बदल दी।
