15 दिन बाद भी राहत का इंतज़ार, नाव के भरोसे गाँव
असम के कई बाढ़ प्रभावित गांव आज भी दुनिया से लगभग कटे हुए हैं। Gaon Connection की टीम नाव के सहारे उन इलाकों तक पहुंची, जहां कई दिनों तक कोई राहत टीम नहीं पहुंच सकी थी। चारों ओर सिर्फ पानी है और लोगों के लिए नाव ही आने-जाने का एकमात्र साधन बनी हुई है।इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कि बाढ़ के कई दिन बाद भी लोग किन हालात में रह रहे हैं। राहत सामग्री धीरे-धीरे पहुंच रही है, लेकिन दवाइयों, साफ़ पानी, कपड़ों, बिस्तर और अन्य ज़रूरी सामान की अब भी भारी कमी है। लगातार नमी और गंदगी के कारण लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
