नए तरह से लगाएँ आम का बाग़, 2 एकड़ से सालाना ₹8 लाख तक की कमाई

Jul 06, 2026, 12:16 IST
Share

अगर आप आम का बाग लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस वीडियो में हम बताएंगे कि 1 एकड़ में लगभग 200–250 आम के पौधे लगाए जा सकते हैं और बेहतर उत्पादन के लिए पौधों के बीच 8×8 मीटर की दूरी रखना क्यों ज़रूरी है। साथ ही जानिए कि पौधे लगाने से पहले मिट्टी (Soil Testing) की जांच कैसे कराएं, खेत में जलभराव की समस्या न हो इसका ध्यान कैसे रखें और गड्ढों की सही तैयारी कैसे करें।वीडियो में यह भी बताया गया है कि अच्छी गुणवत्ता वाले आम के पौधे कहाँ से खरीदें, आम का बाग कितने वर्षों में तैयार होता है, और बिना केमिकल के प्राकृतिक तरीके से आम की खेती कैसे की जा सकती है। यदि आप बैगिंग (Bagging) तकनीक अपनाते हैं, तो दशहरी आम की कीमत ₹100 से ₹120 प्रति किलो तक मिल सकती है। सही योजना और बेहतर प्रबंधन के साथ 2 एकड़ के आम के बाग से लगभग ₹8 लाख तक की कमाई करना संभव है।

Tags:
  • News
  • Hindi Videos
  • Agriculture
  • farming
  • mango farming india
  • Mango Farming Advisory
  • indian mango
  • आम का बाग कैसे लगाएं
  • 2 एकड़ में आम का बाग
  • आम की खेती से कमाई