ये घरेलू नुस्खे कंधे के दर्द से दिलाएंगे आराम

Anusha Mishra | Feb 04, 2018, 15:15 IST
home remedies
आजकल कंधों का दर्द एक आम समस्या बनती जा रही है। लगातार देर तक बैठ कर काम करने से, भारी सामान उठाने से, झुक कर देर तक काम करने से, अधिक ऊंचे तकिए पर सोने से, कैल्शियम की कमी से कंधे में दर्द हो सकता है। या कोई पुरानी चोट भी इसका कारण हो सकती है। वैसे अगर दर्द लगातार रहता है तो चिकित्सक को दिखाना बेहतर रहता है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिनसे इस दर्द से रात मिल सकती है।

  • दर्द के लिए सबसे पहला उपाय जो हम घर में करते हैं वो होता है मालिश करना। कंधे में दर्द होने पर आप सरसों के तेल को गुनगुना कर लें और हल्के हाथों से मालिश करें, आराम मिलेगा।
  • अगर आपके घर में बाथटब है तो उसे हल्के गर्म पानी से भर लें। अब इसमें दो कप सेंधा नमक डाल लें। इस बाथ टब में 20 से 25 मिनट के लि बैठ जाएं। अगर बाथ टब नहीं है तो बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें नमक मिला लें और इसे धीरे - धीरे कंधे पर डालें। सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है जिससे कंधे के दर्द में आराम मिलता है।
  • दो चम्मच हल्दी पाउडर को एक चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कंधे की मांसपेशियों पर लगाकर रगड़ें और फिर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो उस जगह को गर्म पानी से धो दें। हल्दी वाला दूध भी दर्द में राहत देता है।


  • एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी लें। सेब के सिरके में सूजनरोधी गुण होते हैं, इससे दर्द भी कम होता है।
  • धूम्रपान करने से शरीर में खूना का संचार ठीक तरह से नहीं हो पाता है जिससे शरीर के कई अंग दर्द होने लगते हैं। यदि आप समय पर धूम्रपान छोड़ दें तो आपको कंधे व कमर के दर्द से राहत मिल जाएगी।


  • प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी भरें और उससे दस से पंद्रह मिनट तक दर्द होने वाली जगह पर उससे सिकाई करते रहें। आप दिन में दो या तीन बार गर्म पानी की बोतल से अपनी सिकाई कर सकते हो।
  • शरीर में किसी भी तरह के दर्द को दूर करने के लिए आप लैवेंडर के तेल की मालिश करें। इस तेल से मांसपेशियों को आराम मिलता है। और यह तेल किसी भी तरह की सूजन व दर्द को खत्म कर देता है। आप नहाने वाले पानी में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदों को मिला लें और इसमें आधे घंटे तक बैठ जाएं। इससे आपको कंधों के दर्द से आराम मिल जाएगा।


  • कई बार हमारे खान पान में कमी की वजह से होने वाली कमजोरी से भी कंधों का दर्द होता है। इसलिए आप अपने खाने में विटामिन ए, कैल्शियम और प्रोटीन वाली चीजों का प्रयोग करें।
  • जब भी आप कहीं पर बैठते हैं तो सीधा होकर बैठें। कभी भी झुक कर ना बैठें, ऐसा करने से कंधे का दर्द अधिक होता है। इसलिए कंधों और पीठ को सीधा करके ही सीट पर बैठें।
  • बर्फ भी कंधे के दर्द से आराम देती है। इसलिए आप आइस पैक को बना लें और इससे कंधो में होने वाले दर्द की जगह पर रखें। इसके लिए सबसे पहले आप किसी प्लास्टिक की थैली में बर्फ के टुकड़ों को डाल लें। अब इसे किसी पतले कपड़े से लपेट लें। इस बर्फ वाले थैले को 10-15 मिनट तक अपने कंधे पर रखें लेकिन ध्यान रहे कि आप बर्फ को भी सीधे ना लगाएं।


Tags:
  • home remedies
  • Shoulder pain

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.