सिर्फ 2 रुपए में किराए पर मिलेगी साइकिल, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा

गाँव कनेक्शन | Apr 20, 2018, 13:56 IST
lucknow nagar nigam
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ नगर निगम ने लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक नई पहल की है।

इसके तहत नगर निगम जनता को महज दो रुपए के किराये पर साइकिल उपलब्ध कराएगा। निगम की यह कवायद शुरू हो गई है। लोगों को इसके लिए निगम की ओर से लॉन्च किया गया एक ऐप डाउनलोड करना होगा।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके बारे में बताया कि निगम ने साइकिल योजना शुरू की है। एक घंटे के लिए महज दो रुपए में साइकिल दी जाएगी। इसके लिए लोगों को 'जूमकार ऐप' डाउनलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि निगम से उपलब्ध साइकिल जीपीएस तकनीक से लैस होगी। इसका भुगतान पेटीएम से किया जा सकेगा।

सबसे पहले 12 स्थानों से सेवा शुरू

निगम से जुड़े पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण बताते हैं, “पहले चरण में 12 स्थानों पर यह सेवा उपलब्ध होगी। चयनित स्थानों में मुख्यतौर पर जनेश्वर मिश्र पार्क, ग्वारी चौराहा, पत्रकारपुरम, हुसड़िया चौराहा, हनीमैन चौराहा, सिंगापुर मॉल शामिल हैं। साइकिल का लॉक भी कोड से संचालित होगा। लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए किराया महज दो रुपया रखा गया है, लेकिन बाद में इसे 20 रुपए तक बढ़ाया जाएगा।“

अपर नगर आयुक्त पी.के. श्रीवास्तव ने बताया, “यह सेवा 24 घंटे उपलबध रहेगी। जीपीएस से लैस होने और कोड की व्यवस्था होने की वजह से इसमें मैनपॉवर की भी जरूरत नही होगी। साइकिल को शहर में कहीं भी ले जाने की अनुमति होगी हालांकि इसे वापस इसे तय स्थान पर ही खड़ा करना होगा।“

आगे बताया, “शुरुआती दौर में कुछ जगहों पर ही इसकी पार्किंग की व्यवस्था की गई है बाद में इसे और बढ़ाया जाएगा। शनिवार से यह सेवा पूरे शहर में शुरू हो जाएगी।“

(एजेंसी)

बधाई ! आप यमुना एक्सप्रेस वे पर गति का उल्लंघन करने पर ई-चालान पाने वाले पहले बदकिस्मत हैं...

आग का मौसम: ये सावधानियां बरतें नहीं होगा जान माल का नुकसान

Tags:
  • lucknow nagar nigam

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.