लाखों की नौकरी छोड़ क्यों चुनी खेती ?
क्या आपने कभी सोचा है कि एक एमबीए की डिग्री रखने वाली और लाखों का पैकेज कमाने वाली महिला नौकरी छोड़कर खेती क्यों चुनेगी? यह कहानी है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की स्मारिका चंद्राकर की। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और पुणे से एमबीए करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में बेहतरीन नौकरी की। लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने पर वे गाँव लौटीं और पूरी तरह खेती में जुट गईं।
