ये तिरंगे देखकर आप का भी सिर फक्र से हो जाएगा ऊंचा, जानिए देश में कहां-कहां लहराते हैं गगनचुंबी झंडे

Update: 2017-01-26 15:02 GMT
देश का सबसे ऊंचा झंडा झारखंड के रांची में है। फोटो- साभार

लखनऊ। आज हम आपको दिखाते हैं देश के सबसे उंचाे झंडे जिन्हें देखकर आपका भी सर फक्र के ऊंचा हो जाएगा। और आप बोल पड़ेगे "झंडा ऊंचा रहे हमारा..."

देश में सबसे ऊंचे झंडे

झारखंड, रॉची

25 जनवरी 2016 में स्थापित हुआ ये ध्वज स्तंभ, देश में अब तक का सबसे ऊंचा है जिसकी लम्बाई 293 फीट है। इसे बनाने में कुल 1.25 करोड़ की लागत आई थी।

हैदराबाद, तेलांगना

ये ध्वज स्तंभ 2 जून 2016 में स्थापित हुआ था और ये दक्षिण में सबसे ऊंचा है। इसे बनाने में कुल 3 करोड़ की लागत आई थी।

फरीदाबाद, हरियाणा

इसकी स्थापना 3 मार्च 2015 में हुई थी जिसकी ऊंचाई 250 फीट है। इसे बनाने में कुल 1.5 करोड़ की लागत आई थी।

भोपाल, मध्य प्रदेश

इसकी स्थापना 27 मई 2015 में हुई थी जिसकी ऊंचाई 227.5 फीट है। इसे बनाने में कुल 70 लाख की लागत आई थी।

नवी मुम्बई, मुम्बई

इसकी स्थापना 19 फरवरी 2015 में हुई थी जिसकी ऊंचाई 225 फीट है। इस पर लहराने वाले झंडे का साइज़ 72गुणा48 है।

कनॉट प्लेस, दिल्ली

इसकी स्थापना 10 मार्च 2014 में हुई थी जिसकी ऊंचाई 207 फीट है। इस पर लहराने वाले झंडे का साइज़ 90गुणा60 है।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

इसकी स्थापना 22 नवंबर 2015 में हुई थी जिसकी ऊंचाई 207 फीट है। इस पर लहराने वाले झंडे का साइज़ 90 गुणा 60 है।

ये भी पढ़ें-

तिरंगा फहराने से पहले एक बार जरूर पढ़ लें राष्ट्रध्वज की ये गाइडलाइंस

Similar News