मिलिए दुनिया के ऐसे जानवरों से, तकनीक ने बदल दी जिनकी जिंदगी

Update: 2017-07-19 13:05 GMT
कृत्रिम अंग

लखनऊ। इंसान ही नहीं जानवर भी किसी न किसी दुर्घटना के शिकार होने के कारण विकलांग हो जाते हैं। विकलांगता के कारण अधिकतर जानवर की मौत हो जाती है। दुनिया में कुछ पशु प्रेमी ऐसे ही जानवरों को ढूंढ कर उनको कृत्रिम अंगों की सौगात दी जाती है। जानवर भी कृत्रिम अंगों के सहारे नया जीवन जीते हैं। आइये देखते हैं ऐसे ही कुछ जानवर जिन्हें कृत्रिम अंग से नया जीवन मिला ...

इस समुद्री कछुए का जबड़ा एक नाव से टकराकर टूट गया था। तुर्की के पशुप्रेमियों ने 3डी प्रिंटर की मदद से कृत्रिम जबड़ा बनाया और कछुए को नया जीवन दिया।

ब्राजील में इस फ्लेमिंगो पंछी ने एक पैर गंवा दिया। कार्बन फाइबर की मदद से बनाए गए कृत्रिम पैर ने उसे फिर से उड़ने और चलने फिरने का हौसला दिया।

चीन के जिलिन प्रांत में एक कुत्ते को लकवा मार गया। मालिक ने उसे छोड़ दिया। तभी कुछ पशुप्रेमी उसकी मदद के लिए आए आए। उन्होंने कुत्ते के पिछले पैरों की जगह एक व्हील स्ट्रक्चर लगाया। कुत्ता अब इन्हीं पहियों की मदद से इधर उधर जाता है।

10वीं मंजिल से गिरने के बाद इस बिल्ली को पीछे के दोनों पैर खोने पड़े। लेकिन चीन के पशु चिकित्सकों ने बिल्ली के लिए खास व्हीलचेयर बना दी।

थाइलैंड में हाथी एक बच्चा बारूदी सुरंग का शिकार हो गया। धमाके में उसका एक पैर उड़ गया। वैटनेरी डॉक्टरों ने नन्हे गजराज के लिए कृत्रिम पैर बना दिया।

आगे का एक पैर खो चुके एक कछुए को वन्यजीव प्रेमियों ने भारत के एक चिड़ियाघर तक पहुंचाया। चिड़ियाघर के डॉक्टरों ने कछुए के अगले हिस्से में छोटे से पहिये लगा दिये। अब यह कछुआ इन्हीं पैरों की मदद से चहलकदमी करता है।

पीछे के दोनों पैर खो चुकी इस बिल्ली को नकली पैरों ने बड़ा सहारा दिया है।

बारूदी सुरंग के चलते एक वयस्क हाथी को भी अपना पैर खोना पड़ा, लेकिन थाईलैंड के डॉक्टरों ने भारी भरकम शरीर को सहने लायक कृत्रिम पैर बना ही दिया।

जर्मनी के बांडेन-वुटरेम्बर्ग राज्य में सिर्फ एक छोटे से पहिये ने इस कछुए को नया जीवन दे दिया।

बुरी तरह घायल होने के बाद अमेरिका में पुलिस के इस कुत्ते को आर्टिफिशियल पैर ने सहारा दिया।

ये भी पढ़ें:- दुनिया के सबसे गरीब राष्ट्रपति ने देश को बना दिया अमीर, जानिए कैसे

देखिए योगी जी, आपके डिप्टी सीएम के पड़ोस में क्या हो रहा है

बीटिंग रिट्रीट करते हुए गिरा पाकिस्तानी रेंजर, वीडियो हुआ वायरल

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News