यूपीः बीएसपी ने छह और प्रत्याशियों की सूची जारी की

शाहजहांपुर से अमर चन्द्र जौहर, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, फर्रूखाबाद सीट से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर सीट से निशा सचान, जालौन सीट से पंकज सिंह और हमीरपुर सीट से दिलीप कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे।

Update: 2019-04-01 09:51 GMT

लखनऊ (भाषा)। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छः और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीएसपी ने शाहजहांपुर (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), जालौन (सुरक्षित), अकबरपुर, फर्रूखाबाद और हमीरपुर सीट से अपने प्रत्याशी घोषित किए। शाहजहांपुर से अमर चन्द्र जौहर, मश्रिखि से नीलू सत्यार्थी, फर्रूखाबाद सीट से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर सीट से निशा सचान, जालौन सीट से पंकज सिंह और हमीरपुर सीट से दिलीप कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे। बीएसपी ने उत्तर प्रदेश में अब तक 17 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

इससे पहले 22 मार्च को बसपा ने 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। पहली सूची के अनुसार, सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, अमरोहा से दानिश अली, मेरठ से याकूब कुरैशी, नगीना से गिरीश चंद्र, बिजनौर से मालूक नागर, गौतमबुद्ध नगर से संतबीर नागर, अलीगढ़ से अजित बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, फतेहपुर सिकरी से गुड्डू पंडित और आंवला से रूचि वीरा को बीएसपी ने टिकट दिया है।



उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। समझौते के अनुसार बसपा 38 सीटों पर, सपा 37 सीटों पर और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं रायबरेली और अमेठी सीट पर गठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। आपको बता दें कि रायबरेली और अमेठी सीट पर क्रमशः सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं। ये दोनों सीट कांग्रेस की परम्परागत सीट हैं।

Similar News