भूस्खलन के कारण हिमाचल में बस मलबे में तब्दील, 50 लोगों के मरने की आशंका

Update: 2017-08-13 13:19 GMT
बचाव कार्य करते बचाव कर्मी।

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ। मंडी जिले में पठानकोट- मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से रोडवेज की दो बसों में यात्रा कर रहे लगभग 50 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। हादसा शनिवार की देर रात हुआ। रोडवेज की एक बस चंबा से मनाली जा रही थी तो वहीं दूसरी बस मनाली से कटरा जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- सरकारें बदलीं पर नहीं थमीं बच्चों की मौतें

हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपोर्ट मंत्री जीएस बाली ने बताया कि हादसे में लगभग 50 लोगों के मारे जाने की संभावना है। हादसे की जानकारी मंडी जिला प्रशासन को रात 12.35 पर मिली। इसके बाद बचाव दल को तुरंत ही मौके पर भेज दिया गया। प्रशासन ने सेना और एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये बुलाया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मौके पर मंडी डेप्युटी कमिश्नर और पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News