जम्मू-कश्मीर की जनता ने कई चुनौतियों का सामना किया है, पूरे देश को आप पर गर्व है: कोविंद  

Update: 2018-04-19 15:46 GMT
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

जम्मू। जम्मू कश्मीर की जनता की सराहना करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अनेक कारणों से उपजी चुनौतियों का सामना करने में उन्होंने साहस, धैर्य और लचीलापन दिखाया है। पूरे देश को जम्मू और कश्मीर के आप सभी निवासियों पर गर्व है।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। राज्यपाल एनएन वोहरा ने कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद के सम्मान में बुधवार को राज भवन में रात्रि भोज आयोजित किया था। भोज में कोविंद ने कहा, "जम्मू कश्मीर, उतार चढ़ाव से ... और उथल पुथल से प्रभावित है, लेकिन भारत को राज्य की जनता पर गर्व है, साथ ही उनके आर्थिक और शैक्षिक अवसरों का इस्तेमाल करने की क्षमता पर भरोसा है।"

यह भी पढ़ें- 2022 तक ग्रामीण घरों में पाइपलाइन से मिलेगा पानी: कोविंद

राष्ट्रपति ने कहा, “जम्मू कश्मीर भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संस्कृति का केन्द्र हैं और विभिन्न आस्थाओं बौद्ध दर्शन, सूफीवाद, शैववाद और शक्ति को मानने वाली जनता इस सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं।”

इस दौरान उन्होंने पैदल माता वैष्णों देवी की यात्रा करने और श्रीनगर के लालचौक में खरीदारी करने की पुरानी यादों का जिक्र किया। प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह भी भोज में शामिल हुए।

इस दौरान महबूबा ने उकसावे के बावजूद सौहाद्र बनाए रखने और कठुआ में बलात्कार के बाद मारी गई बच्ची को न्याय दिलाने की मांग पर एकजुट होने के लिए राज्य की जनता की सराहना की। महबूबा ने कहा, "जम्मू की जनता पिछले 30 वर्षों से बंधुत्व और सहिष्णु मूल्यों के लिए हमेशा खड़ी हुई है।

(एजेंसी)

Full View

यह भी पढ़ें- छोटी जोत वाले किसानों को प्रोत्साहन जरूरी : कोविंद

Similar News