कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने स्वीकार की हार

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर बढ़ रही है।

Update: 2018-05-15 06:30 GMT
बेंगलुरू । कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर बढ़ रही है। रुझानों को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है।
राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने बताया, "ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में पांच साल रहने के बाद सत्ता से बेदखल होती दिख रही है।"
यह भी पढ़ें: 
कर्नाटक चुनाव : भाजपा का एेलान, येदियुरप्पा बनेंगे मुख्यमंत्री
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुरू होने के करीब ढाई घंटे के बाद बाद मिले रूझानों के मुताबिक, भाजपा ने 103 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस 54 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी और चामुंडेश्वरी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से 15,000 से ज्यादा और बदामी सीट से 400 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जद (एस) ने पुराने मैसूरू क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखी है। इस पार्टी के प्रत्याशी 37 सीटों पर आगे चल रही हैं। जद (एस) की सहयोगी बसपा एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि अन्य ने दो सीटों पर बढ़त बनाई है।
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येद्दियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से 11,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी दोनों ही सीटों (रामनगर और चन्नापटना) से आगे चल रहे हैं।
(एजेंसी)
यह भी पढ़ें: कर्नाटक : दाल किसानों के हाथ 'खाली कटोरा'

Similar News