Monsoon Upadate: लखनऊ में आज हो सकती है बारिश, जानिए आपके शहर में कब आएगा मानसून

Update: 2019-06-24 07:47 GMT

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को बादल छाने के बाद सोमवार सुबह धूप खिल गई। इससे लोगों को बादल से मिली राहत फिर उमस में बदल गई। लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को तापमान 30 डिग्री हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में मानसून प्रवेश कर गया है। 2-3 दिनों में बारिश लखनऊ पहुंच जाएगा। हालांकि आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने के पूरे आसार हैं। गौरतलब है कि गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली में शनिवार व रविवार को को बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 79.2 मिलीमीटर हुई है।

इसे भी पढ़ें- वो महिलाएं जिनकी बदौलत एक बड़ी आबादी की थाली में चावल होता है




रविवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, झांसी का 27 डिग्री और बांदा का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने इस शहर में होगी बारिश...

24 जून : केरल, उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक तटीय इलाके

25 जून : बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

26 जून : पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाके, अंडमान-निकोबार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

27 जून : पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा, कर्नाटक के तटीय इलाके, अंडमान-निकोबार, नागालैंड, असम, मेघालय

28 जून : पूर्वी राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, कोंकण-गोवा, अंडमान-निकोबार

Full View

Similar News