ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 70 नए भारतीय शब्द शामिल 

Update: 2017-10-28 18:42 GMT
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी 

नई दिल्ली (भाषा)। किसी कठिन शब्द का अर्थ ढूंढ़ते हुए यदि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में आपको अच्छा उ, बापू बड़ा दिन, अब्बा, बच्चा और सूर्य नमस्कार जैसे हिंदी शब्द दिख जाएं तो हैरान होने की जरुरत नहीं। इस बार शब्दकोश को अद्यतन करते समय जो 70 नए शब्द जोड़े गए हैं, यह उनकी जरा सी बानगी है। यह अपने आप में दिलचस्प है कि कुछ शब्द दो भाषाओं के संयोग से बने हैं।

हमेशा की तरह इस बार भी ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में हिंदी के कई दिलचस्प शब्दों को शामिल किया गया है। डिक्शनरी ने अपने शब्दकोश में अच्छा और अन्ना शब्द को शामिल किया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले डिक्शनरी को अद्यतन करते हुए तेलुगु, उर्दू, तमिल, हिंदी और गुजराती के 70 और भारतीय भाषाओं के कुछ अन्य शब्दों को शामिल किया गया है।

ऑक्सफोर्ड इंगलिश डिक्शनरी (ओईडी) ने कुछ ऐसे शब्दों को भी अपनी डिक्शनरी में शामिल किया है, जो हिन्दी, मराठी, बंगाली, पंजाबी, तमिल, तेलगु अथवा उर्दू आदि भाषाओं को मिलाकर बनाए गए हैं।

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी की विश्व अंग्रेजी संपादक डेनिका सालाजार द्वारा इस संदर्भ में लिखे गए लेख के अनुसार उदाहरण के लिए उर्दू के नमकीन का इस्तेमाल हिन्दी में भी समान रूप से किया जाता है, जबकि मिर्च-मसाला का व्यापक प्रयोग मसालों के पाउडर अथवा मिश्रण के लिए होता है हालांकि हिन्दी में मिर्च और कालीमिर्च दो अलग-अलग मसाले हैं, इसमें मिर्च शब्द हिन्दी से लिया गया है, जबकि मसाला उर्दू भाषा से आया है।

उन्होंने कहा कि नए शामिल किए गए शब्द पूरी तरह से भारतीय नहीं हैं, बल्कि ये नए शब्द भारतीय-नुमा हैं, जैसे अंग्रेज यहां से जाते समय एक व्यंजन टिक्का-मसाला अपने साथ ले गए। आमतौर पर यह भुने हुए मांस का मसालेदार टुकड़ा होता है, लेकिन अब यह शब्द ब्रिटेन के दक्षिण भारतीय रेस्त्रां में भी पर्याप्त रुप से प्रचलन में आ गया है।

इसी प्रकार उर्दू का शब्द दादागिरी भी हिन्दी के संयोजन से बनाया गया है, हालांकि हिन्दी में दादा रिश्ते-नाते के संदर्भ में प्रयुक्त होता है, लेकिन इसके साथ गिरी जोड़ देने से यह गुंडा या गिरोह के सरगना का अर्थ ध्वनित करता है। दादागिरी डिक्शनरी में हिंदी के शामिल नए शब्दों में, अच्छा उ, बापू बड़ा दिन, बच्चा और सूर्य नमस्कार जैसे शब्द हैं, वहीं अब उर्दू का अब्बा शब्द भी डिक्शनरी में शामिल हो गया है, भारतीय भाषाओं के ये नए 70 शब्द संस्कृति, खाने-पीने या रिश्ते-नातों से लिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हिंदी का अच्छा शब्द भी पहले से शब्दकोश में है, लेकिन ये ओके (ओकेएवाई) को हिंदी में अच्छा बताने वाला शब्द है, इसे नये शामिल किए गए अच्छा उ शब्द का अर्थ आश्चर्य अथवा खुशी के इजहार में प्रयुक्त होने वाला बताया गया है।

इसी प्रकार अन्ना पहले से ही इसमें एक संज्ञा (नाउन) के रूप में डिक्शनरी में शामिल था, जो तमिल और तेलुगु में बड़े भाई को संबाधित करने के लिए प्रयोग होता है, अब शामिल किया गया शब्द दरअसल आना है, जिसका मतलब उस मुद्रा से है, जो किसी समय भारत और पाकिस्तान में वस्तु-विनियम के लिए प्रचलन में थी। यह भारतीय मुद्रा रुपए की एक छोटी इकाई है, एक रुपए में 16 आना होते हैं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

डेनिका ने कहा, डिक्शनरी में पहले ही भारतीय भाषाओं के 900 शब्द हैं, अब इसमें 70 नए शब्दों को और जोड़ा गया है। सालाजार ने इसमें कहा, भारतीय भाषाओं में रिश्ते-नातों की परिभाषा बहुत जटिल होती है। इसमें उम्र, लिंग, परिवार, हैसियत को देखते हुए अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं।रिश्ते-नाते के ऐसे शब्दों के लिए इंग्लिश में कोई विकल्प नहीं है, इसलिए इंग्लिश में इसके इस्तेमाल के लिए हमें हिन्दी से इन शब्दों को उधार लेना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि डिक्शनरी को साल भर में चार बार, मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में अपडेट किया जाता है।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News