मुंबई : भारी बारिश से अंधेरी में रेलवे ब्रिज पटरी पर गिरा, 5 घायल

पुल का एक हिस्सा पटरी पर भी गिरा है इसलिए लोकल की वेस्टर्न लाइन प्रभावित हुई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस पुल की देखभाल बीएमसी के जिम्मे है।

Update: 2018-07-03 05:02 GMT

मुंबई। मुंबई में जोरदार बारिश की वजह से मंगलवार सुबह 7:30 बजे अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास गोखले ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। यह पुल अंधेरी ईस्ट और अंधेरी वेस्ट को जोड़ता है। चूंकि पुल का एक हिस्सा पटरी पर भी गिरा है इसलिए लोकल की वेस्टर्न लाइन प्रभावित हुई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस पुल की देखभाल बीएमसी के जिम्मे है।






मुंबई के कई इलाकों में सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है इससे लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत मिली है लेकिन जलभराव की वजह से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस घटना के बाद कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं इसके अलावा प्रभावित स्टेशन के आसपास सड़क यातायात भी रोक दिया गया है। आशंका है कि कुछ समय तक अंधेरी से चर्चगेट की तरफ जाने वाली लोकल ट्रेन नहीं चल पाएंगी। बांद्रा, दादर और मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव हो सकता है।

गौरतलब है कि 29 सितंबर 2017 को मुंबई के प्रभादेवी रेलवे स्टेशन और परेल रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले फुटओवरब्रिज पर बारिश की वजह से भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 23 लोग मारे गए थे और 39 जख्मी हुए थे। 

यह भी पढ़ें:मुंबई पहली बारिश में ही ठप, ट्रेनें रुकीं, सड़क धंसी फंस गईं कारें

ह भी पढ़ें: मुंबई के परेल रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़, 22 लोगों की मौत, 30 घायल


Similar News