शर्मनाक : ऑपरेशन बेड पर लेटी थी महिला, झगड़ते रहे डॉक्टर, मर गया बच्चा, वायरल हुआ वीडियो

Update: 2017-08-30 10:33 GMT
ऑपरेशन थिएटर में आपस में लड़ते डॉक्टर 

जोधपुर। डॉक्टर की पहली जिम्मेदारी होती है मरीज की जान बचान। मामला जब ओपरेशन टेबल का हो तो यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर से जो वीडियो सामने आया है, उससे पूरी डॉक्टर बिरादरी शर्मसार हो गई है।

यहां एक प्रेग्नेंट महिला का ऑपरेशन किया जा रहा था। महिला गर्भवती थी, लेकिन बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। ऐसे में जल्द से जल्द ऑपरेशन करना जरूरी था। महिला को जोधपुर के उमैद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

वहां ऑपरेशन टेबल पर सर्जरी हो रही थी, तभी दो डॉक्टर किसी बात पर आपस में झगड़ने लगे। दोनों ने मरीज को छोड़कर एक-दूसरे से बहस करना शुरू कर दिया। इस दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी हुआ। झगड़ने वाले डॉक्टरों के नाम महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक नैनीवाल और एनेस्थीसिया इंचार्ज डॉ. एमएल टाक बताए गए हैं।

यह वीडियो सामने आने और वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है। अस्पताल की अधीक्षक रंजना देसाई ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इस घटना का वीडियो लोग फेसबुक पर भी शेयर कर रहे हैं और डॉक्टरों के इस तरह झगड़ने पर उनकी निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Full View

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News