अभद्र टिप्पणी के मामले में राखी सावंत गिरफ्तार

Update: 2017-04-04 16:51 GMT
राखी सावंत।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम डांसर राखी सावंत को आज पंजाब पुलिस ने मंगलवार को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट किया था। लुधियाना पुलिस टीम उन्‍हें गिरफ्तार करने तीन दिन पहले गई थी। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।

पहले बताया गया था कि पुलिस टीम को राखी सावंत का पता गलत होने के कारण निराश हाथ लगी थी,ले किन बाद में उनका सही एड्रेस पता कर गिरफ्तार कर लिया गया। पु‍लिस टीम उनको लेकर लुधियाना आ रही है। उनको 10 अप्रैल को महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अदालत में पेश करने के लिए वारंट जारी किया गया था।

Similar News