जानिए, देश के सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Update: 2017-09-17 13:46 GMT
सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित।

लखनऊ। मध्यप्रदेश में बने सरदार सरोवर बांध को आज (17 सितंबर, 2017) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित कर दिया। ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इस बांध से 4 राज्यों को सीधा फायदा होगा। सबसे ज्यादा फायदा गुजरात के किसानों को होगा।

एक अनुमान के मुताबिक सरदार सरोवर बांध को बनाने में जितना कंक्रीट इस्तेमाल हुआ है, उससे जमीन से चंद्रमा तक सड़क बनाई जा सकती थी। आंकड़ों के मुताबिक 800 मीटर ऊंचे विशाल बांध को बनाने में 86.20 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट लगी है।

पढ़िए नर्मदा पर बने सरदार सरोवर बांध से जुड़ी 10 बड़ी बातें।

  1. 800 मीटर ऊंचा ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। दुनिया का पहला बड़ा और विशाल बांध अमेरिका का ग्रांड कोली डैम है।
  2. डैम में बने हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट से 6000 मेगावाट बिजली पैदा होगी, जिसका 57 फीसदी हिस्सा एमपी को मिलेगा। जबकि 27 फीसदी महाराष्ट्र को, और 16 फीसदी गुजरात। राजस्थान को सिर्फ पानी मिलेगा।
  3. 56 साल पहले 5 अप्रैल 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने रखी बांध की आधारशिला, 67वें जन्मदिन पर बांध के 30 दरवाजे खोलकर राष्ट्र को ये बांध समर्पित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदार दास मोदी ने।
  4. नर्मदा जिले के केवड़िया में बना है सरकार सरोवर बांध। नर्मदा प्राधिकरण ने 17 जून को इसके दरवाजे बंद कर जल भराव शुरु कर दिया था
  5. बांध 30 दरवाजों में से हर एक का वजन करीब 450 टन है, जिसे बंद करने में 1 घंटे का वक्त लगता है।
  6. सरदार सरोवर बांध की जल संग्रहण क्षमता करीब 4.73 मिलियन क्यूबिक है।
  7. सरदार सरोवर बांध का सबसे ज्यादा फायदा गुजरात को होगा। यहां के 15 जिलों के 3137 गांवों की करीब 18.45 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचिंत हो जाएगी।
  8. बांध के निर्माण को लेकर 32 वर्ष से ज्यादा समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन सबसे तेज और उग्र विरोध 1985 में हुआ था।
  9. बांध से 194 गांवों के करीब 40 हजार परिवार हो रहे हैं विस्थापित, जिनमें से 33 गांव महाराष्ट्र जबकि 19 गांव गुजरात प्रदेश के भी हैं।
  10. 214 किलोमीटर में फैला है जलाशय। हजारों हेक्टेयर नर्मदा घाटी की उपजाऊ जमीन इसमें डूब रही है।

वीडियो- देखिए कैसा है सरदार सरोवर बांध और प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

Full View

ये भी पढ़ें- अनपढ़ समझ अंग्रेज़ उड़ा रहे थे जिसका मज़ाक उसने बिना सीमेंट के बना दिया था कृष्णा सागर बांध

LIVE: PM मोदी का बर्थडे गिफ्ट, राष्ट्र को समर्पित किया सरदार सरोवर बांध

सरदार सरोवर बांध।

Similar News