पहली बार खेल के मैदान में नजर आए ट्रांसजेंडर 

Update: 2017-04-28 19:26 GMT
खेल की तैयारी करते ट्रांसजेंडर

केरल। ट्रांसजेंडरस खिलाड़ियों के लिए देश में पहला खेल का आयोजन त्रिवेन्द्रम में केरल सरकार द्वारा कराया गया। इस आयोजन में राज्य के 12 जिलों के 132 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

खेल की तैयारी करते ट्रांसजेंडर

कार्यक्रम में शामिल ट्रांसजेंडरस ने खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने 100, 200 और 400 मीटर रिले, शॉट कट और लंबी छलांग में हिस्सा लिया।

केरल सरकार की यह एक अच्छी पहल है जिसमें समाज में सदियों से उपेक्षित ज़िन्दगी जीने को मजबूर लोगों को मौका दिया जा रहा है। हमारे समाज में ट्रांसजेंडरस होना अब भी अभिशाप माना जाता है।

Similar News