अब एक ही जगह पर मिलेंगे खाद और कृषि यंत्र 

Update: 2017-06-15 13:25 GMT
फैज़ाबाद जिले के सभी विकास खंडों में खोले जाएंगे एग्री जंक्शन कृषि केंद्र। 

रबीश कुमार, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

फैज़ाबाद । अब किसानों को खाद, बीज,कीटनाशक व कृषि यंत्रों के लिए अलग-अलग दुकानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही जगह पर ये सभी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सरकार एग्री जंक्शन योजना के तहत फैज़ाबाद जिले के सभी विकासखंडो पर प्रशिक्षित स्नातक कृषि युवकों का चयन कर उन्हें कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराके वस्तुओं के क्रय और विक्रय लाइसेंस प्रदान कर रही है।

सभी ब्लॉकों में एग्री जंक्शन योजना के शुरूआत को अहम मानते हुए अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया ,’’ सरकार ने गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिन में करने का आदेश देते हुए, प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्र व 5,087 क्रय केंद्र खोल कर यह बता दिया है कि वह किसानों की असली हितैषी है।इसी क्रम में अब जिले के सभी विकास खंड एग्री जंक्शन खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बिजली बिल के नाम पर खेल, उपभोक्ता परेशान

इस योजना में कृषि केंद्र मृदा परीक्षण, उर्वरक उपयोग, उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रियंट्स, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक, जैव कीटनाशक सहित समस्त कृषि निवेशों की आपूर्ति, लघु कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध कराए जाने की सेवा एक छत के नीचे उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करेंगे।

इसके अलावा कृषि उपकरणों की मरम्मत-अनुरक्षण, पशु आहार, कृषि उत्पादों और प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों की बिक्री, मौसम आदि संबंधी सूचनाओं के लिए सूचना विज्ञान नियोजन की स्थापना कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- यहां हर दो साल में गल जाता है हैंडपंप

जिले के पूरा ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख धर्मराज कोरी ने बताया,’’ कएक समय ऐसा था जब हम विदेशों से अनाज को क्रय करते थे और आज हम अपना अनाज विदेशों में विक्रय करते हैं। एग्री जंक्शन सेंटर खुलने से जिले के किसान उन्नत खेती करने के तरीके और भी अच्छी तरह से सीख पाएंगे।’’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

Similar News