लंदन की टेम्स रिवर फ्रंट से भी खूबसूरत होगा गोमती रिवर फ्रंट

Update: 2016-06-21 05:30 GMT
gaonconnection

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की शाम-ए-अवध और सुबह-ए-बनारस पूरी दुनिया में मशहूर है। गोमती के तट पर बसा लखनऊ अपनी नज़ाकत और अदब के लिए जाना जाता है। 

लेकिन लोगों की बेशुमार जरूरतों ने देश की दूसरी नदियों की तरह ही गोमती को भी बदसूरत किया। प्रदेश और देश में कितनी सरकारें आईं और गईं लेकिन सबने गोमती को उसके हाल पर छोड़ दिया। प्रदेश सरकार ने ना सिर्फ गोमती नदी को बल्कि उसके तट को भी सुंदर बनाने का फैसला लिया। 

आज गोमती को लंदन के टेम्स रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर काम जारी है। लोगों की भीड़ शाम को गोमती नदी के किनारे जुटने लगी है। रिवर फ्रंट का पहला जोन दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 

परियोजना का प्रमुख काम पूरा

पूरे रिवरफ्रंट के लिए 14 किमी लंबा मास्टरप्लान तैयार कर लिया गया है। 12 किमी लंबे डी-वाल्स का निर्माण कार्य निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा, साथ ही 12 महीने में 16 किमी लंबे डी-वाल्स के निर्माण का लक्ष्य है। सितंबर, 2017 तक नदी के समानांतर 27 किमी लंबे ड्रेन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। और नौ किमी लंबे इंटरसेप्टर का कार्य पहले ही हो चुका है पूरा। जून के अंत तक तीन पुलों पर रोशनी का काम पूरा हो जाएगा। 

इतिहास रचने को तैयार गोमती रिवर फ्रंट

दुनिया का सबसे तेजी से तैयार होने वाला गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट है। आपको बता दें कि सिंगापुर रिवर फ्रंट को तैयार होने में तकरीबन 10 साल का समय लगा था। कुआलालम्पुर, मलेशिया रिवर फ्रंट परियोजना पांच साल पहले शुरू हुई थी जिसे 2020 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

गोमती रिवर फ्रंट के किनारे विकसित हो रहे हरित पट्टी योग और अन्य धार्मिक और सांस्कृति कार्यों के लिए दिया जाएगा।

ये मिलेगी सुविधाएं

गोमती रिवर फ्रंट में हर आयु वर्ग के लोगों के आकर्षण का ख्याल रखा जा रहा है। बच्चों के लिए डिजनी ड्रीम शो, टॉरनेडो फाउंटेन्स, वॉटर थिएटर, विदेशी सैलानियों के लिए 75 सीटर क्रूज बोट, पैदल पथ, जॉगिंग ट्रैक, साईकिल ट्रैक, लेक और ग्रीन बेल्ट का निर्माण कराया जा रहा है।

Similar News