मुंबई (भाषा)। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2' अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने ट्वीटर पर इस फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की और फिल्म की पहली तस्वीर को साझा किया। अक्षय ने पोस्ट में लिखा, ‘और ये रहा ...जॉली एलएलबी 2 का पहला लुक जैसा कि मैंने वादा किया था। 10 फरवरी 2017 को इस जॉली से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।' इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने 2013 में इसकी पहली कड़ी का भी निर्देशन किया था। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी इसकी घोषणा की है, जो इस फिल्म में मुख्य महिला किरदार को निभा रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ये देखो.....‘जॉली एलएलबी 2' 10 फरवरी को आ रही है।'