डॉक्यूमेंट्री ‘द ब्रदरहुड’ का ट्रेलर जारी

Update: 2017-05-29 18:14 GMT
हिंदू-मुस्लिम एकता को दर्शाती है फिल्म।

लखनऊ। दादरी के बिसाहड़ा कांड जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं परेशानी तो पैदा कर सकती हैं लेकिन यहां हिन्दू और मुस्लिमों के बीच गहरे रिश्तों को खत्म नहीं कर सकती हैं। यही संदेश डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द ब्रदरहुड’ दे रही है। डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। ‘द ब्रदरहुड’ का निर्माण जर्नलिस्ट पंकज पाराशर ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के सहयोग से किया है। पंकज पाराशर ने बताया, ‘द ब्रदरहुड’ में बिसाहड़ा कांड और अखलाख की हत्या से पैदा हुई परिस्थितियों को दर्शाया है। यहां के दो गाँवों घोड़ी बछेड़ा और तिल बेगमपुर के बीच रिश्ते इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का मुख्य विषय हैं। घोड़ी बछेड़ा हिन्दू ठाकुरों का गाँव है और तिल बेगमपुर में मुस्लिम ठाकुर हैं लेकिन घोड़ी बछेड़ा गाँव, तिल बेगमपुर गाँव को अपना बड़ा भाई मानता है। पंकज पाराशर ने बताया, “करीब 24 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में ग्रेटर नोएडा, दादरी, जैसलमेर, सोमनाथ और ऋषिकेश से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं और स्थल देखने को मिलेंगे।

Similar News