कृष्ण के लिए आमिर और कर्ण के लिए अक्षय, फैंस ने बताई 1000 करोड़ वाली महाभारत की स्टारकास्ट

Update: 2017-04-20 18:41 GMT
फैंस आमिर, अक्षय और अमिताभ को देखना चाहते हैं 1000 करोड़ वाली फिल्म में

लखनऊ। जब से भारत की सबसे महंगी फिल्म महाभारत के बारे में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने अनाउसमेंट किया गया है, सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा जोरों पर है। भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म महाभारत को करीब 1000 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा है।

फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल भीम का किरदार निभाएंगे। अब कुछ ट्विटपंथियों ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट पर सुझाव देना शुरू कर दिया है।

लोगों का कहना है कि अगर कभी महाभारत बनती है तो अक्षय कुमार को कृष्ण या कर्ण का किरदार दिया जा सकता है, जो उन पर बिल्कुल फिट बैठेगा।

वहीं कुछ फैंस ने आमिर खान को भगवान कृष्ण के किरदार के लिए सबसे उपयुक्त बताया। इस बीच बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली के एक फैन ने ट्वीट करके पूछा कि क्या हिंदू महाकाव्य पर बनने वाली फिल्म में ऋतिक रोशन को कास्ट किया जा रहा है।

फैन ने लिखा, ‘एसएस राजामौली सर ऋतिक रोशन को फिल्म में कास्ट करना मत भूलिएगा।’

दरअसल सोशल मीडिया में लोगों को फिल्म के निर्देशक को लेकर कंफ्यूजन है। कुछ लोग राजामौली को इसका निर्देशक मान रहे हैं जबकि फिल्म के असली निर्देशक ऐड गुरु वीए श्रीकुमार मेनन हैं।

इसके अलावा ट्विटपंथियों ने बाहुबली प्रभास के को-स्टार राणा दग्गुबाती को दुर्योधन के किरदार के लिए सजेस्ट किया है। वहीं ऋतिक और रणबीर कपूर को अर्जुन के किरदार के लिए।

भीष्म पितामह के किरदार के लिए लोग अमिताभ बच्चन का नाम ले रहे हैं।

इसके अलावा अभिषेक बच्चन, विद्युत जामवाल, जॉन अब्राहम और टाइगर श्रॉफ के लिए भी उनके फैंस ने अलग-अलग किरदारों का सुझाव दिया है। मेगाबजट फिल्म महाभारत एमटी वासुदेवन नायर के उपन्यास रंदामुजहम पर आधारित है।

भीम के नज़रिए से होगी ‘महाभारत’

मोहनलाल ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि उन्हें याद भी नहीं कि उन्होंने कितनी बार 'रंदामुजहम' पढ़ा है। वो हमेशा से इसे बड़े पर्दे पर लाना चाहते थे। इस बार महाभारत की कहानी भीम के नजरिए से होगी यानी मोहनलाल लीड रोल में होंगे।

Full View

भारतीय व्यापारी करेंगे 1,000 करोड़ रुपए निवेश

यूएई में रहने वाले एक भारतीय व्यापारी भारत की सबसे बड़ी मोशन पिक्चर ‘द महाभारत' निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

फिल्म का निर्माण दो हिस्से में किया जाएगा और इसकी शूटिंग सितंबर 2018 में शुरु हो जाएगी और 2020 की शुरुआत में इसका प्रदर्शन होगा। फिल्म का दूसरा हिस्सा पहला हिस्सा प्रदर्शित होने के 90 दिन बाद जारी किया जाएगा।

Similar News