मुंबई (भाषा)। अभिनेता अरशद वारसी ने निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' के आखिरी चरण की शूटिंग शुरु करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ''सुप्रभात.... गोलमाल का आखिरी चरण शुरु हो गया है.... पागलपंती फिर शुरु....।'' अरशद वारसी के अलावा फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी हैं। यह गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म है। 'गोलमाल अगेन' इस साल दीवाली पर बडे पर्दे पर रिलीज होगी।