दिवाली पर रिलीज होगी ‘गोलमाल अगेन’ 

Update: 2017-04-18 10:44 GMT
गोलमाल आगेन

मुंबई (आईएएनएस)। गोलमाल श्रृंखला की अगली फिल्म 'गोलमाल अगेन' के निर्माताओं ने फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुख्य संचालन अधिकारी शिवाशीष सरकार ने कहा, ''गोलमाल अगेन, भारतीय फिल्म जगत की सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक है और इसने देश के फिल्म प्रदर्शकों और वितरकों के बीच काफी उत्सुकता जगाई है।''

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी के साथ मिलकर यह फिल्म बना रहा है। उन्होंने आगे कहा, ''हमने उनकी मांग के अनुरूप इसे इसी वर्ष दिवाली पर बड़े स्तर पर रिलीज करने का निर्णय लिया है, जो परिवारों और बच्चों को लिए त्यौहार के समय में उचित रहेगा।'' अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से रिट्वीट करते हुए शीर्षक लिखा : ''गोलमाल अगेन, इस दिवाली।'' अजय इस फिल्म में गोपाल नामक मुख्य किरदार को निभाते देखे जाएंगे।

'गोलमाल अगेन' गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म में तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। परिणीति चोपड़ा और कुणाल ने ट्विटर पर फिल्म की पूरी टीम के साथ एक फोटो साझा की है, जिसका शीर्षक लिखा : ''इस दिवाली! गोलमाल अगेन।'' गोलमाल फ्रेंचाइजी की पिछली तीन फिल्मों में करीना कपूर खान, रिमी सेन और शरमन जोशी भी थे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News