पीवीआर का 4डीएक्स सिनेमाघरों के लिए कोरियाई कंपनी से समझौता 

Update: 2016-12-07 14:37 GMT
पीवीआर

नई दिल्ली :भाषा। सिनेमाघरों की श्रृंखला चलाने वाली कंपनी पीवीआर ने दक्षिण कोरिया की सीजे 4डी प्लेक्स कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

पीवीआर ने एक बयान में बताया कि इसके तहत वह मुंबई और बेंगलुरु जैसे बडे़ शहरों में अपने नेटवर्क में दस 4डीएक्स स्क्रीन (सिनेमाघर) जोडे़गी। कंपनी ने सीजे 4डी प्लेक्स के साथ हांगकांग में ‘सिने एशिया-2016' के दौरान यह समझौता किया था।

पीवीआर ने अपना पहला 4डीएक्स सिनेमाघर दिल्ली में मार्च 2016 में शुरु किया था। इस तरह के सिनेमाघरों में फिल्म देखते वक्त दर्शकों को गति, हवा, प्रकाश, कंपन, धुंध, वर्षा, बर्फ, इत्र इत्यादि का भी अनुभव होता है।


Similar News