जैज गायक और पियानो वादक बडी ग्रेको नहीं रहे

Update: 2017-01-11 17:27 GMT
बेन्नी गुडमैन के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले लोकप्रिय गायक और पियानो वादक बड़ी ग्रेको।

लॉस एंजिलिस (भाषा)। बेन्नी गुडमैन के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले लोकप्रिय गायक और पियानो वादक बड़ी ग्रेको का निधन हो गया। वह 90 साल के थे।

हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार, ‘दि लेडी इज ए ट्रैम्प' के लिए याद किए जाने वाले बड़ी ग्रेको का मंगलवार को लॉस वेगास में निधन हो गया। उनके पारिवारिक दोस्त बार्ब डोनोहुये ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उनके मौत की खबर दी।

अरमांडो ग्रेको का जन्म फिलाडेल्फिया में हुआ था। उन्हें 16 साल की उम्र में गुडमैन के आकेस्ट्रा में गाने का मौका मिला। इसके बाद 20 साल की उम्र में उन्होंने यह बैंड छोड़ दिया और नाइटक्लब में गाने लगे। ग्रेको का गाया लोकप्रिय गाना ‘दि लेडी इज एक ट्रैम्प' 1962 में आया और इस गीत की लाखों प्रतियां बिक गई। उनके गाए पॉप और जैज गीत भी काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने फ्रैंक सिनात्रा के रीप्राइस रिकार्ड्स के लिये कई अलबम रिकॉर्ड किए। सिनात्रा के साथ उनकी दोस्ती भी शानदार थी।

Similar News