खलनायिका की भूमिका निभाने का कुछ अलग ही मजा है : प्रियंका चोपड़ा

Update: 2017-03-29 14:02 GMT
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा।

लॉस एंजिलिस (भाषा)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (34 वर्ष) हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘बेवाच' में विक्टोरिया लीड्स खलनायिका की भूमिका में नजर आएंगी और अभिनेत्री का कहना है कि नकारात्मक किरदार निभाने का कुछ अलग ही मजा है।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सिनेमा कॉन 2017 में शामिल होने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने समारोह की मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, यह फिल्म 1990 के दशक के एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पर बनी है।

डी जॉनसन, जाक एफ्रोन, केली रोहरबाख और अन्य लोगों के साथ केे एक समूह चित्र के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘‘बुरा होने का और भी मजा है, बेवाच के कलाकार सिनेमा कॉन 2017 में।'' अपना, जॉनसन और एफ्रोन की हंसते हु एक अन्य तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘‘इनका साथ हमेशा मजेदार होता है।''

Similar News