जन्मदिन मुबारक हो आलिया भट्ट  

Update: 2017-03-15 15:23 GMT
महेश भट्ट अपनी छोटी बेटी और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ।

मुंबई (आईएएनएस)। बद्रीनाथ की दुल्हनिया फेम अभिनेत्री आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आलिया भट्ट आज को 24 वर्ष की हो गई। इस मौके पर उनके पिता और अनुभवी फिल्मकार महेश भट्ट भावुक हो गए और उन्होंने उन्हें राजकुमारी और मास्टरपीस करार दिया। महेश भट्ट ने पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह छोटी-सी आलिया को गले से लगाते नजर आ रहे हैं।

वर्ष 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया को 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल में उनकी 'बद्रीनाथ की दुल्हिनया' जारी हुई।

पिता के अलावा, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और विवेक ओबेराय जैसे सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रितेश ने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे डियर आलिया भट्ट। जबरदस्त और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की सफलता पर बधाई।"

श्रद्धा ने ट्विटर पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो दोस्त आलिया। सभी सपने सच हों।"

विवेक ने लिखा, "प्रतिभाशाली आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वैदेही शानदार थीं! शानदार वर्ष रहे।"

Similar News