सलमान के अंगरक्षक शेरा ने एक व्यक्ति को पीटा, मामला दर्ज 

Update: 2016-10-26 16:50 GMT
फिल्म अभिनेता सलमान खान के अंगरक्षक शेरा।

मुंबई (भाषा)। अंधेरी के डीएन नगर में एक परिचित के साथ कथिततौर पर अशिष्टता करने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान के अंगरक्षक शेरा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

डीएन नगर थाना के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर धनजी नलावडे ने बताया कि यह घटना कल रात उस समय हुई जब लिंक रोड पर अत्तार उमर कुरैशी के साथ शेरा की हाथापाई हो गई। इससे पहले उनके बीच फोन पर तीखी तकरार हो चुकी थी। शेरा ने कथिततौर पर कुरैशी की पिटाई कर दी। पीड़ित थाना पहुंचा और शेरा के खिलाफ दर्ज कराई।

इसके बाद शेरा के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़ित को अंधेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है।

मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।


Similar News