काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना मुश्किल : अर्जुन कपूर  

Update: 2017-05-19 11:13 GMT
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’।

मुंबई (आईएएनएस)| अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को भारत में 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

अर्जुन ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "मैंने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी है। हालांकि अपने काम को प्राथमिकता देते हुए किसी रिश्ते को स्थिर बनाए रखना आसान नहीं होता। मैंने अपनी जिंदगी में अपने काम को मजबूत करने के लिए ज्यादा समय दिया है, इसलिए मैं रिश्तों को समय नहीं दे पाया। लेकिन सही समय पर कोई आएगा।"

उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी का एक हिस्सा दर्शकों के लिए है, और दूसरा मेरे काम के लिए। मेरे साथ रिश्ता रखने वाली लड़की को लाइमलाइट में रहना पड़ेगा, भले ही वह यह चाहे या नहीं। उसे मेरे पेशे का सम्मान करना होगा और समझना होगा कि वह या मैं कोई भी इससे बच नहीं सकता।"

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अर्जुन की आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' आज ही रिलीज होने वाली है। फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Similar News