जन्मदिन मुबारक हो करन जौहर

Update: 2017-05-25 11:54 GMT
फिल्म निर्माता करण जौहर।

नई दिल्ली (भाषा)। निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक एवं अभिनेता करन जौहर को आज जन्मदिन है। करन जौहर आज 44 साल के हो गए हैं। इस अवसर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।

करन जौहर का जन्म 25 मई 1972 में मुंबई में फिल्म निर्माता यश जौहर और हीरु जौहर के घर हुआ था। करन ने अपने पिता यश के बाद ‘धर्मा प्रोडक्शन' की बागडोर संभाली और उसे एक नई उचाईयों तक पहुंचाया।

करन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता के तौर पर की थी, वर्ष 1989 में उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक ‘इंद्रधनुष' में श्रीकांत का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘दिल वाले दल्हनिया ले जाएंगे' में भी वह एक छोटी भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में वह सहायक-निर्देशक भी थे। अभिनता के तौर पर उनको कोई खास प्रसिद्धि नहीं मिली।

वर्ष 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' के जरिए उन्होंने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा और इसके साथ ही उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू की। इस फिल्म को आठ फिल्मफयेर पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म की कहानी भी करन ने ही लिखी थी। इसके बाद 2001 और 2006 में आई क्रमश: ‘कभी खुशी कभी गम' और ‘कभी अलविदा न कहना' भी उनके करियर की बडी हिट साबित हुई।

मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वर्ष 2010 में आई आतंक विरोधी ड्रामा फिल्म ‘माय नेम इज खान' के लिए एक बार फिर उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशन की श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। ‘कल हो ना हो', ‘दोस्ताना', ‘रब ने बना दी जोडी', ‘वेक अप सिड', ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर', ‘ये जवानी है दीवानी', ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया' उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से हैं। करन अभी तक अविवाहित हैं, वह हाल ही में दो जुड़वां बच्चों यश और रुही के (सेरोगसी के जरिए) पिता बने।

Similar News