पेरिस में पहले किम करदाशियां फिर मल्लिका सहरावत की पिटाई व लूटपाट 

Update: 2016-11-18 17:47 GMT
बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड अवतार के लिए पहचानी जानी वाली मशहूर अभिनेत्री मल्लिका सहरावत।

पेरिस (एजेंसी)। बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड अवतार के लिए पहचानी जानी वाली मशहूर अभिनेत्री मल्लिका सहरावत को पेरिस में उनके अपार्टमेंट के सामने तीन नकाबपोश लोगों ने मुक्कों से जमकर मारा, उनके ऊपर आंसूगैस छोड़ी और लूटपाट की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, वारदात 11 नवंबर की रात हुई थी, पुलिस ने उसका खुलासा गुरुवार को किया। बताया जा रहा है कि मल्लिका सहरावत (40 वर्ष) और उनके फ्रेंच कारोबारी मित्र साइरिल आक्जेनफेन्स पेरिस में उनके फ्लैट में थे, उसी समय यह घटना घटी।

फ्रांस के अखबार 'ली पेरिसीन' के मुताबिक, नकाबपोशों ने बिना कुछ कहे उन पर आंसूगैस छोड़ी, उसके बाद मारपीट की। हमले से सकपकाईं मल्लिका सहरावत और उनके दोस्त ने इमरजेंसी सर्विस को फोन पर इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांचकर्ता हमले के पीछे के मकसद को तलाशने में लगे हैं।

मल्लिका सहरावत को ट्विटर पेज पर टिप्पणियों के लिए जाना-जाता है। घटना के एक दिन बाद वह जेनेवा में थीं, जिसे उन्होंने अपना पसंदीदा स्थान करार दिया।

मल्लिका को बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड अवतार के लिए पहचाना जाता है और वह 'द मिथ' में जैकी चैन के साथ काम कर रही हैं।

इस घटना के कुछ ही सप्ताह पहले पेरिस में रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां को बदमाशों ने बंदूक के बल पर लूट लिया था।


Similar News