‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चार्ल्स एडवर्ड एंडरसन बेरी का निधन : पुलिस  

Update: 2017-03-19 11:14 GMT
संगीत की विधा ‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चक बेरी नहीं रहे।

वाशिंगटन (एएफपी)। संगीत की विधा ‘रॉक एन रोल' की शुरुआत करने वाले चक बेरी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मिसौरी पुलिस ने ने कल फेसबुक पर कहा, ‘‘सेंट चार्ल्स काउंटी पुलिस विभाग दुख के साथ चार्ल्स एडवर्ड एंडरसन बेरी के निधन की पुष्टि करता है जिन्हें दिग्गज संगीतकार चक बेरी के नाम से भी जाना जाता था।''

गिटार वादक एवं गायक चक बेरी को 50 से 60 के दशक के बीच ‘‘रोल ओवर बिथोवन'' और ‘‘स्वीट लिटिल सिक्सटीन'' जैसे हिट गानों के लिए याद किया जाता है. उन्होंने ‘रॉक एन रोल' विधा को नया रूप दिया था।

Similar News