ऑस्कर अवॉर्ड्स 2016 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा

Update: 2016-02-29 05:30 GMT
gaon connection, oscar


गाँव कनेक्शन नेटवर्क
ऑस्कर अवॉर्ड 2016 में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर बेहद ख़ूबसूरत व्हाइट गाउन में नज़र आईं। ऑस्कर पुरस्कार समारोह में प्रियंका लेबनान ने डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किए गए सफेद रंग के स्ट्रैपलेस गाउन में शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड्स की मेज़बानी की है।
पिछले साल एबीसी के थ्रिलर 'क्वांटिको' से शोहरत के एक नए मुकाम पर पहुंचने वाली पूर्व विश्व सुंदरी ऑस्कर में सफेद गाउन के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

Similar News