कुछ लोग सुनेंगे ज़रूर लेकिन सपा का सब बिगड़ जाने के बाद : अखिलेश  

Update: 2016-11-05 21:46 GMT
लखनऊ में सपा के रजत जयंती समारोह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और लालू यादव। 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए विरोधियों पर निशाना साधा। जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित समारोह के दौरान अखिलेश ने मंच से कहा कि कुछ लोग सुनेंगे जरूर, मगर पार्टी के बिगड़ने के बाद। उन्होंने इस दौरान नेता जी मुलायम सिंह यादव और पार्टी को रजत जयंती समरोह की बधाई दी।

तलवार दोगे तो तलवार चलाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर तलवार देंगे तो तलवार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी मेरी वजह से नहीं, सभी समाजवादियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश में आई है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया की तरक्की का रास्ता समाजवादी विचारधारा है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अब समाजवादियों को संकल्प लेना होगा। यूपी में समाजवादी की सरकार फिर बनेगी। सपा परीक्षा देने के लिए तैयार है।

यूपी में समाजवादी फिर वापस आएंगे

समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों के लिए यह एक एतिहासिक पल है। नेताजी ने पार्टी को आज इस मुकाम पर खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि लोहिया पार्क से ऑक्सीजन मिलती है। समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को पेंशन देने की योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अंग्रेजी और कंप्यूटर के खिलाफ नहीं है। इसलिए उत्तर प्रदेश में सपा सरकार एक बार फिर बनेगी।

आगामी चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा

अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के बीच दूरियां पैदा की हैं। उत्तर प्रदेश भारत का भविष्य है। देश किस तरफ जाएगा ये तय होगा। समाजवादी विचारधारा हमको आगे ले जायेगी। हमने जो तरक्की का रास्ता खोला है वो आगे बढ़ेगा।

Similar News