अखिलेश बोले-मैं ही नेता जी का उत्तराधिकारी, नहीं टूटेगी पार्टी, अमर सिंह को बताया दलाल

Update: 2016-10-23 12:35 GMT
एक्शन में मुख्यमंत्री शिवपाल यादव।

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो ही मुलायम सिंह के उत्तराधिकारी हैं। पार्टी नेता जी की है और फैसला उन्हें ही लेना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि पार्टी और सरकार में गलतफहमी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने करीबी नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘अंकल” अमर सिंह पर जमकर निशाना साधा। पार्टी में शामिल लोगों को मुताबिक सीएम ने अमर सिंह को दलाल करते हुए कहा कि वो फसाद की जड़ हैं। सपा नेता पवन सिंह ने कहा कि अखिलेश अपने विरोधियों को एक-एक करके हटा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के बाहर अमर सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। कार्यकर्ता उनके पोस्टर जला रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर सिंह की वजह से पार्टी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। ऐसे आदमी को हर हाल में बाहर किया जाना चाहिए।


Similar News