51 लाख रुपए का है ये घोड़ा, पशु मेले में बना आकर्षण का केंद्र

Arun Mishra | Oct 06, 2017, 17:02 IST
Pashu Camp
स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट्

विशुनपुर(बाराबंकी)। सुविख्यात हाजी वारिस के पिता दादा मियां की याद में लगने वाले दस दिवसीय मेले का शुभारम्भ आज से हो गया है। यह मेला पशु बाजार के लिए भी प्रसिद्ध है। इस बार यहां पर सभी के आकर्षण का केन्द्र 51 लाख का घोड़ा बना है।

यहां एक से बढ़ कर एक घोड़े, भैंस, ऊंट आदि खरीदे जा सकते हैं, इस समय देवां मेले का घोड़ा बाजार धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंच रहा है। घोड़ा बाजार में एक से बढ़कर एक नस्ल के घोड़ों की आमद बढ़ गयी है। घोड़ा बाजार में 51 लाख का चेतक घोड़ा इस बार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है, जिसे देखने वालो की भारी भीड़ लगती है।

देवा मेले का घोड़ा बाजार प्रदेश के नामी पशु बाजारों में एक है। इस बाजार में एक से बढ़कर एक नस्ल के घोड़े बिकने के लिए आते हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से घोड़े के शौक़ीन यहां खरीददारी और बिक्री के लिए आते हैं। काफी घोड़ा व्यापारियों के कैंप घोड़ा बाजार में सज गए हैं। मेले के रेस कोर्स में घोड़ों की टापें गूंजने लगी हैं।

देवां मेले के घोड़ा बाजार में इन दिनों सबसे महंगे घोड़े के रूप में जिले के धरसनिया निवासी अजय वर्मा का घोड़ा चेतक मौजूद है। इसकी कीमत 51 लाख रुपए मानी जा रही है। अजय का कहना है कि नुकरा नस्ल के इस घोड़े की ऊंचाई 66 इंच है। अपने रंग, नस्ल और ऊंचाई में यह घोड़ा बेजोड़ है। अजय का दावा है कि इस तरह का घोड़ा प्रदेश में शायद ही कोई हो।

महंगे दामों के बारे में अजय का कहना है कि यह घोड़ा दौड़ के बजाये ब्रीडिंग के लिए तैयार किया है। ब्रीडिंग कराने वाले लोग इसकी खरीददारी के लिए आते हैं लेकिन वाजिब दाम न मिलने से अभी तक इसे नही बेचा है। अजय के कैंप में मारवाड़ी घोड़ियां और कई अन्य बेहतरीन घोड़े भी घोड़ा प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • Pashu Camp
  • ऐतिहासिक पशु मेला
  • hindi samachar
  • Animal market
  • घोड़ा
  • samachar हिंदी समाचार
  • समाचार पत्र

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.